featuredछत्तीसगढ़

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी के संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

रायगढ़ पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन

रायगढ़ 13 मई 2026।आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी की आड़ में करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार, हवाला नेटवर्क और ब्लैक मनी के खेल पर रायगढ़ पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए जिले के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल फोन और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये बताई गई है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क केवल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए करोड़ों रुपये की ब्लैक मनी को हवाला चैनलों के माध्यम से व्हाइट किया जा रहा था। पूरे मामले की मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी शशि मोहन सिंह कर रहे हैं।

ऐसे खुला सट्टा सिंडिकेट का काला खेल

दरअसल, 26 अप्रैल को रायगढ़ शहर और घरघोड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर पुलिस ने एक साथ दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुरुआती जांच में मोबाइल फोन, डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और नगदी बरामद हुई थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने रायगढ़ के खाईवाल करन चौधरी और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार के नाम उजागर किए।

इसके बाद साइबर टीम ने कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड, यूपीआई ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि आरोपी करन चौधरी रायगढ़, सक्ती, रायपुर, बिलासपुर से लेकर दिल्ली तक फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था।

ब्लैक मनी को हवाला से किया जा रहा था व्हाइट

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सट्टे से मिलने वाली रकम को सीधे बैंक खातों में न रखकर पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य कारोबारी चैनलों के जरिए कैश डंप किया जाता था। बाद में हवाला नेटवर्क के जरिए इस रकम को आगे ट्रांसफर कर वैध स्वरूप दिया जाता था।

जांच के दौरान कृष्ण प्राइड टावर स्थित फ्लैट में छापेमारी कर पुलिस ने सुनील अग्रवाल के कब्जे से 50 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और मोबाइल फोन जब्त किए। वहीं पुष्कर अग्रवाल के पास से 52 लाख 60 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक डाटा और वित्तीय दस्तावेजों से संगठित आर्थिक अपराध के पुख्ता सबूत मिले हैं।

कर्मचारियों और परिचितों के खातों का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार आरोपी जांच एजेंसियों से बचने के लिए अपने निजी बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल नहीं करते थे। इसके बजाय कर्मचारियों, परिचितों और सहयोगियों के खातों और नंबरों का उपयोग कर करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा रहा था।

करन चौधरी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

मुख्य आरोपी करन चौधरी के खिलाफ पहले से जुआ-सट्टा, मारपीट, रंगदारी, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण और अपहरण जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसे आदतन अपराधी मानते हुए पहले भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की थी।

लगातार आपराधिक गतिविधियों और संगठित नेटवर्क के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, निवासी श्याम नगर, रायगढ़

पुष्कर अग्रवाल, निवासी कृष्ण प्राइड टावर, रायगढ़

सुनील कुमार अग्रवाल, निवासी कृष्ण प्राइड टावर, रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में सट्टा, हवाला, ब्लैक मनी और संगठित अपराध से जुड़े किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस आर्थिक अपराधों के खिलाफ आगे भी इसी कठोरता के साथ कार्रवाई जारी रखेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय