छत्तीसगढ़

चलो गांव चले अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – कलेक्टर

समय सीमा की बैठक में समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति कलेक्टर ने जताई नाराजगी

जनदर्शन में आए 74 आवेदन, कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

सरगुजा।कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में चलो गांव चले अभियान के तहत पंचायत नोडल अधिकारियों द्वारा उनके प्रभार के पंचायतों में भ्रमण और प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान जिन अधिकारियों द्वारा अपने पंचायत में भ्रमण नहीं किया गया, उन्हें फटकार लगाते हुए भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन का अवलोकन करने और आमजन तक समस्त सुविधाएं पहुंचाने यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आगामी 05 जुलाई को जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम परसा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाना है। कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि समय पर शिविर का संचालन हो और समस्त विभाग अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने समयसीमा में आए आवेदनों की समीक्षा और संबंधित अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

जनदर्शन में आए 74 आवेदन, कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को 74 आवेदन आए। इस दौरान सीमांकन पुनरीक्षण, जाति प्रमाण पत्र, प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर सहायता राशि दिलाने, सहित विभिन्न आवेदन आए जिसपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। स्कूल में बच्ची के एडमिशन संबंधी आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची महिला की समस्या को कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और संवेदनशीलता के साथ शिक्षा के अधिकार के तहत जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान लुण्ड्रा से आए आवेदक के भूमि संबंधी मामले में पटवारी की संदिग्ध भूमिका संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को जांच कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान